एट/जालौन/कालपी/सिरसा कलार/कोंच। समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का पूरी निष्पक्षता के साथ निस्तारण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह बात  अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने थाना एट में आयोजित समाधान दिवस में कही।
अपर जिलाधिकारी ने कहा फरियादी बड़ी उम्मीद लेकर समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर आते हैं इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाए कि उसे बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर न होने पड़े और समयसीमा के अंदर उसकी समस्या का गुणवत्ता पूर्ण निदान किया जाए। इस दौरान एएसपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि पुलिस कर्मचारी पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें। इस दौरान एक दर्जन से अधिक  फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। एट थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान कई मामले आए, जिनका निस्तारण मौके पर टीम भेजकर कराया गया।
कालपी संवाददाता के अनुसार  कोतवाली कालपी परिसर में शनिवार को इंस्पेक्टर प्रभुनाथ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आधा दर्जन शिकायती प्रार्थनापत्र आये। राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर जाकर निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। समाधान दिवस मे उपनिरीक्षक शिव शंकर सिंह, जगत नारायण, सुशील पाराशर, सुनील कुमार सैनी, सतेन्द्र दुवे व लेखपाल काशी प्रसाद, प्रमोद दुवे, हरेन्द्र सिंह, शिवकुमार दुवे, दयाशंकर,विजय शंकर,ओम प्रकाश,सहित हल्के के राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
जालौन संवाददाता के अनुसार राजस्व व पुलिस सम्बन्धी जनसमस्याओं के समाधान के लिए लिए कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन बीडीओ लोकनाथ राजपूत व कोतवाल संजय कुमार गुप्ता में सम्पन्न हुआ जिसमें चार शिकायतें पंजीकृत जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।  इस मौके पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार पाण्डेय, कानूनगो बाबूराम राठौर, चन्द्रशेखर याज्ञिक, अमर सिंह, नारायण दास, अमर सिंह यादव, नाथुराम तथा सभी लेखपाल उपस्थित थे।
सिरसा कलार संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सीओ जालौन संजय कुमार शर्मा, भैरपाल सिंह सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा उनके समय से निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक फुंदन लाल और आए हुए लेखपाल कृष्ण बाबू खरे नैंसी आकाश तिवारी विवेक कुमार रमेश चंद्र हेमंत गौतम राजकुमार ने मौके पर आई चार शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण करा दिया।
कोंच संवाददाता के अनुसार कोतवाली के परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार भूपाल सिंह ने की।

Leave a comment