
उरई । ट्रक यूनियन के 5 सूत्री मांगों को ले कर देश व्यापी आन्दोलन का असर शनिवार को दूसरे दिन भी जिले में व्यापक रूप से देखने को मिला ।
ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष हाजी अपना सगीर खान के नेतृत्व में उर्वशी सिंथेटिक के पास ट्रकों का चक्का जाम कर गुस्से का इजहार किया गया । इस अवसर पर यूनियन के अन्य पदाधिकारी शांति स्वरूप माहेश्वरी , महावीर तरसौलिया , राकेश , लल्ला वाजपेयी , मधु सिंघल जालौन , अनीस खान , मनीष माहेश्वरी , संतराम राठौर जालौन , सबीउद्दीन आदि मौजूद रहे ।
अपना सगीर ने बताया कि यूनियन की मांगों में डीजल , पेट्रोल को जी एस टी के दायरे में लाना , बीमा3 पार्टी का चार्ज कम करना , टौल टेक्स में राहत , ओवर लोडिंग पर पूरी रोक और टौल प्लाज़ा पर धर्म कांटा लगा कर आर टी ओ की तैनाती मुख्य रूप से शामिल है ।






Leave a comment