कोंच-उरई। पॉलीथिन पर वैन लगने के बाद जिस तेजी और सख्ती के साथ प्रशासन में बैठे अधिकारियों ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा और दुकानदारों से जुर्माना बसूला उसका असर बाजार में दिखने लगा है। दुकानदार अब पॉलीथिन का प्रयोग करने से बच रहे हैं और कैरी बैग में सौदा देना शुरू कर दिया है।

पिछले दो दिनों में एसडीएम लल्लनराम, तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत तथा सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह आदि की टीम ने पॉलीथिन के खिलाफ बाजारों में अभियान छेड़ कर तमाम पॉलीथिन जब्त तो की ही, कई दुकानदारों से हजारों रुपये बतौर जुर्माने के भी बसूले जिससे दुकानदारों में भय का वातावरण बना है। अधिकांश समझदार दुकानदार यह समझ चुके हैं कि यदि किसी उत्पीडऩात्मक कार्यवाही की जद में आने से बचना है तो शासन प्रशासन के आदेशों को मानना ही पड़ेगा। इसी सख्ती का परिणाम है कि बाजार में अब कैरी बैग दिखने लगे हैं। दुकानदारों ने हर साइज के कैरी बैग मंगा लिये हैं ताकि सौदा के हिसाब से उन्हें पैक किया जा सके। हालांकि दुकानदारों के लिये यह मंहगा सौदा है जिसके चलते वे निर्धारित कीमत से कुछ ग्राहकों से ज्यादा पैसा बसूल सकते हैं।

Leave a comment