
कोंच-उरई । एक मामले में नापजोख करने गये नायब तहसीलदार राकेश राजपूत ने लौटते वक्त खुलेआम शराब बेच रहीं कबूतरी महिलाओं से अबैध कच्ची शराब बरामद की है। नायब की गाड़ी देखकर शराब बेच रहीं महिलायें मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गईं।
नायब तहसीलदार राकेश राजपूत मुख्य मंत्री पोर्टल पर आई एक शिकायत के मामले में कुदारी गांव में नापजोख करने गये थे। काम निपटाने के बाद जब वे लौट रहे थे तभी उन्होंने महेशपुरा रोड पर कुछ कबूतरी महिलाओं को खुलेआम शराब बेचते देखा तो अपनी गाड़ी रुकवा दी। जैसे ही उनकी गाड़ी रुकी, महिलायें दौड़ लगा कर वहां से भाग निकली लेकिन शराब के पाउच मौके पर ही छोड़ दिये। नायब तहसीलदार उन पाउचों को उठा लाये और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।






Leave a comment