कोंच-उरई । पिछले दिनों अपनी ड्यूटी पर जा रही स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी और उसके भाई को एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुये कुचल दिया था। उन दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी हो जाने के बाद उनके पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रिया पटेल पुत्री अखिलेशकुमार निवासी वीरपुरा कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी के स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। विगत 18 जुलाई को वह अपने भाई के साथ दिरावटी में ड्यूटी करने जा रही थी तभी गांव के एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे वह तथा उसका भाई सुयश बुरी तरह घायल हो गये थे। एएनएम को हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं जबकि उसका भाई भी चुटहिल हो गया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनके पिता अखिलेश ने कोतवाली में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

Leave a comment