कोंच-उरई । कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर में दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मृतक कूलर में पानी भर रहा था तभी कूलर में करंट उतर आया।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर भारत माता मंदिर के पास रहने बाले अश्विनी मिश्रा (45) शनिवार की दोपहर लगभग डेढ बजे अपने कूलर में पानी भर रहे थे तभी बिजली के करंट का तेज झटका उनको लगा और वह अचेत हो गये। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संभवत: वायरिंग में कहीं कट होने की बजह से कूलर में करंट आ रहा था जिसकी बजह से अधेड़ की जान चली गई। इस अप्रत्याशित मौत से घर में कोहराम मच गया है।

 

Leave a comment