
उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में वृदधा की बीती रात सिर कूँच कर हत्या कर दी गई । वृदधा घर में अकेली रहती थी । प्रारम्भिक छानबीन में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है । हत्यारे और हत्या का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है ।
उक्त थाना क्षेत्र के बड़ी मड़ैया गाँव में राजकुमारी ( 60 वर्ष ) पत्नी स्वर्गीय मरजाद सिंह की शनिवार की रात घर के अंदर अज्ञात व्यक्ति ने सिर कूँच कर हत्या कर दी । सुबह पड़ोसियों ने उसका लहूलुहान शव देख कर पुलिस को सूचना दी । घर में सारा सामान यथावत था इसलिये घटना के पीछे लूटपाट की आशंका से इंकार किया जा रहा है । मृतका के लड़के बाहर नौकरी करते हैं । उन्हें सूचना दे कर बुलाया गया है तभी विस्तृत छानबीन संभव होगी ।






Leave a comment