कुठौंद-उरई। दुकानदार को पांच दिन बाद मोबाइल वापस करने के लिए मजबूर करने आये उपद्रवी के खिलाफ पुलिस एक्शन में आ गई है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर बजुर्ग में पैट्रोल पंप के पास अजय शर्मा पुत्र रमेश शर्मा की दुकान है। जिससे गांव के ही फतेहसिंह पुत्र लखपत सिंह ने मोबाइल खरीदा था। पांच दिन तक मोबाइल यूज करने के बाद आज वह उसे वापस करने चला आया। तो उसकी और दुकानदार की बहस हो गई। इस पर डंडा लेकर उसने उपद्रव शुरू कर दिया। पीड़ित ने बाद में डायल-100 को सूचना दी। पुलिस उपद्रवी के खिलाफ एक्शन में आ गई है।






Leave a comment