उरई। कालपी में उप जिलाधिकारी पद पर एक वर्ष से तैनात सतीश चंद्र को शासन द्वारा कौशाम्बी जनपद के लिए स्थानांतरित किये जाने की वजह से जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कार्यमुक्त कर दिया है।
उनके स्थान पर जिला मुख्यालय से संबद्ध अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुरेश सोनी को कालपी की बागडोर सौंपी गई है। गौरतलब है कि सुरेश सोनी इसके पहले जनपद में माधौगढ़ व कोंच परगनों के उप जिलाधिकारी रह चुके हैं। लेकिन कतिपय शिकायतों से नाराज होकर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने उन्हें कुछ महीने पहले कोंच से हटाकर जिला मुख्यालय पर संबद्ध कर लिया था।

Leave a comment