कोंच तहसील में 72 हजार पेड़ लगाने का दिया गया है लक्ष्य
कोंच-उरई । शासन द्वारा अधिकाधिक वृक्ष लगाये जाने के मिशन में समाज सेवियों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये प्रशासन ने अपील की है कि इस पुण्य के कार्य में वे भी आगे आकर हाथ बटायें। कोंच तहसील में 72 हजार पेड़ लगाने का निर्देश शासन द्वारा दिया गया है। एसडीएम लल्लनराम और तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा है कि विकास की गति बढाने में पेड़ों की अंधाधुंध कटान और वृक्षारोपण के प्रति लोगों की उदासीनता ने बुंदेलखंड की तस्वीर को बदरंग करके रख दिया है। धरती का श्रृंगार वृक्ष होते हैं और शासन वृक्षारोपण की दिशा में गंभीर है जिसके चलते पेड़ लगाने के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं ताकि सरकारी स्तर से वृक्षारोपण किया जाये लेकिन वह चाहते हैं कि इस काम में आम जन का भी सहयोग हो। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के मन में वृक्ष लगाने की प्रवल इच्छा होगी लेकिन धनाभाव के कारण वह अपनी इच्छा को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके इतर कुछ लोग पर्यावरण संतुलन की दिशा में अपने संसाधन उपलब्ध कराना चाहते हैं लेकिन इसके लिये वे कहां जायें की दुविधा में होंगे। इसमें किसी भी प्रकार का सहयोग प्रदान करने की इच्छा रखने बालों से अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का अनुरोध किया है






Leave a comment