
कोंच-उरई । बीती रात ग्राम पडऱी के पास बाइक से आ रहे दो युवकों की बाइक में दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे आगे बाली बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गये। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार देकर जाने दिया गया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली व कस्बा जालौन के रावतान मोहल्ले के निवासी शिवम पुत्र शिवसिंह सेंगर तथा कपिल पुत्र जगन्नाथ कटियार कल अपनी रिश्तेदारी में कोंच आये थे। देर रात दोनों बाइक से वाया हरदोई गुर्जर जालौन जाने के लिये निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पडऱी के पास पहुंची, पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।






Leave a comment