कोंच-उरई । नगर की अति प्राचीन संस्कृत पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का भी चुनाव बुधवार को निर्विरोध संपन्न हो गया जिसमें अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल तथा प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सेठ चुने गये हैं। जिविनि के प्रतिनिधि पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमरोही की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर द्वारा क्रीडा स्थल पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। नवीन प्रबंध कारिणी समिति में अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राममोहन रिछारिया, प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सेठ, उपप्रबंधक कढोरेलाल यादव, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप गुप्ता, महेश लौना, सुमित रिछारिया, धर्मेन्द्र यादव, संजय कुशवाहा, रामशंकर कनकने, अमित सक्सेना चुने गये।






Leave a comment