* सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज प्रबंधकारिणी समिति का निर्विरोध चुनाव संपन्न

कोंच-उरई । शिक्षण संस्था सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज की प्रबंध कारिणी समिति का चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गये। लालजी गुप्ता को अध्यक्ष और सियाराम शरण गुप्ता को निर्विरोध प्रबंधक चुन लिया गया।

बुधवार को विद्यालय परिसर में विभागीय पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरगायां की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी ओमदत्त गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कराई। सभी पदों के लिये एकल नामांकन आने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। चुने गये पदाधिकारियों में अध्यक्ष लालजी गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोककुमार गुप्ता, प्रबंधक सियाराम शरण गुप्ता, उपप्रबंधक रामशरण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीकांत गुप्ता, ज्ञानेन्द्र सेठ, महेशचंद्र दतियाबाले, डॉ. पीडी चंदेरिया, महेशचंद्र गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल तथा नेमिचंद्र अग्रवाल शामिल हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभसिंह सेंगर भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment