
कोंच-उरई । दूसरे प्रांत के मजदूरों का पैसा हड़प कर उन्हें दुत्कार कर भगा देने बाले ठेकेदार को सीओ ने तलब कर उन मजदूरों का पैसा दिला दिया है। सीओ के इस कार्य की सराहना की जा रही है। ज्ञातव्य है कि कैलिया थाना क्षेत्र में पीपरी से सलैया रोड निर्माण के लिये ठेकेदार ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से मजदूरों को बुलाया था। इन मजदूरों ने तकरीबन एक माह तक काम किया और जब ठेकेदार से उन्होंने पैसा मांगा तो उन्हें भगा दिया गया। मजदूर हालांकि पहले कैलिया थाने गये लेकिन उनकी गुहार वहां नहीं सुनी गई। इसके बाद इन मजदूरों ने सीओ के यहां दस्तक दी थी। बुधवार को सीओ ने ठेकेदार को बुला कर मजदूरों का पैसा दिला दिया है।






Leave a comment