कोंच-उरई । कोंच के बाशिंदों के लिये अब कोंच से सीधे चित्रकूट बस सेवा उपलब्ध हो गई है जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। हालांकि पूर्व से भी एक बस सेवा यहां से वाया हमीरपुर चल रही है जिसे विधायक के प्रयासों से शुरू किया गया था, लेकिन जब सांसद भानुप्रताप वर्मा से वाया राठ बस चलवाने के लिये नागरिकों ने कहातो उन्होंने प्रभावी पहल करके इसका परिचालन सुनिश्चित करा दिया है। सांसद के प्रयास की यहां के नागरिकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की है।
गौरतलब है कि एक रोडवेज बस पूर्व से ही क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन के प्रयास व परिवहन मंत्री के आदेश से चित्रकूट वाया हमीरपुर चल ही रही है। अब दूसरी बस सेवा बुधवार 25 जुलाई से वाया राठ होते हुए भी प्रारंभ कर दी गयी है। इस बस सेवा को शुरू करने हेतु विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने भी परिवहन मंत्री से आग्रह किया था। इसके अलावा सांसद भानुप्रताप वर्मा से भी क्षेत्रीय जनता व समाजसेवी सुनील लोहिया ने इस बस को शुरू कराने हेतु आग्रह किया तो उन्होंने अपने प्रतिनिधि अनुरुद्ध मिश्रा को उपरोक्त बस को प्रारंभ कराने की पहल करने के लिये कहा था। मिली जानकारी में बताया गया है कि कोंच से सुबह 8.30 बजे चल कर 8.15 उरई पहुंचेगी, वहां से 9.45 बजे चल कर 13.30 महोबा पहुंचना, महोबा से 13.45 चल कर 15.15 बांदा पहुंचना, बांदा से 15.30 चल कर 17.30 बजे कर्बी पहुंचेगी। बापिसी में कर्बी से सुबह 6.30 बजे चल कर 8.30 बांदा, बांदा से 8.45 चल कर 10.15 पर महोबा, महोबा से 10.30 चल कर 12.15 राठ, राठ से 12.30 चल कर 14.15 बजे उरई तथा उरई से 17.30 चल कर 18.15 बजे कोंच पहुंचेगी।






Leave a comment