रोगियों का जांचा स्वास्थ्य, मुफ्त दवायें दीं

कोंच-उरई । ग्राम पडऱी में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बुधवार को रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। मरीजों को नि:शुल्क दवायें भी मुहैया कराई गईं और बारिश के मौसम को देखते हुये चिकित्सकों द्वारा खान पान में बिशेष सावधानी बरतने के लिये भी सुझाव दिये गये।

आयुष आपके द्वार योजना के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अंडा के तत्वाधान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनको समुचित खान पान के बारे में चिकित्सकों ने बताया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय अंडा की प्रभारी डॉ. अभिलाषा सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर लगाये जा रहे इन कैम्पों के माध्यम से चिकित्सालय और चिकित्सक खुद चल कर मरीजों के पास पहुंच कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में लगे हैं। योजना का लाभ तमाम गरीबों को मिल रहा है। गर्मी एवं बरसात में होने बाली बीमारियों और उनसे बचाव के उपाय भी बताये गये। इस दौरान ग्राम प्रधान राजकिशोर, फर्मासिस्ट अवधेश कुमार दीक्षित, नारायनसिंह, विनोद निरंजन, डॉ. केशवनाथ निरंजन, मोहित पटेल, प्रधानाध्यापक दिलीप पटेल, प्रीती निरंजन, सुरेन्द्र पटेल, रामप्रकाश निरंजन, मनोज पटेल, राजीव लोचन श्रीवास्तव, बलवीरसिंह, मुन्नालाल निरंजन, आदि भी मौजूद रहे।

 

Leave a comment