उरई। हाइवे पर खड़े ट्रक के लाखों रुपये के टायर बुधवार की रात रहस्यमय ढंग से चोरी हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
हाइवे पर कालपी रोड पर ट्रकों की हड़ताल के कारण पांच दिनों से हाइवे के किनारे सिंह धर्मकांटा के बगल में उमाकरन गुप्ता का 14 चक्का ट्रक खड़ा था। यह बेहद सुरक्षित स्थान माना जाता है क्योंकि इसके पास डायल-100 के दो प्वाइंट हैं। इसलिए यहां गश्त बराबर होता रहता है। इसके बावजूद बीती रात अज्ञात चोर इस ट्रक के 9 टायर उतार ले गये और किसी को पता नही चला। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद जांच की जा रही है। लेकिन सरसरी तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा है।

Leave a comment