उरई। स्कूल के कमरों में बारिश के कारण पानी भर जाने से शुक्रवार को मास्टर साहब को बाहर बैठकर क्लास लगानी पड़ी।
पिछले तीन दिनों से तेज बारिश होने के कारण चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा है। ग्राम पंचायत कुंअरपुरा के मजरा नारायणपुरा में प्राथमिक विद्यालय के अंदर कमरों में इतना पानी भर गया कि बच्चे घुस नही पाये। जिसकी वजह से उनकी क्लास मास्टर साहब ने बाहर लगाई।
जब इस बारे में प्रधानाध्यापक माता प्रसाद से बात की गई तो उनका कहना था कि स्कूल बनाते समय बारिश में अंदर जल भराव हो जाने का ख्याल नही किया गया। जिसकी वजह से कीचड़ तथा जल भराव के कारण कई दिन क्लास रूम में बैठना संभव नही रह गया है बाहर कक्षाएं लगाना उनकी मजबूरी हो गई है।






Leave a comment