उरई। लोकसभा चुनाव के लिए तेजी पकड़ती तैयारियों के बीच प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी एल. वेकटेश्वर लू 2 अगस्त को झांसी में मंडल के तीनों जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा करेगें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिले में मतदाता जागरूकता के लिए किये गये प्रयासों, नये मतदाताओं और महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाने की प्रगति पर खासतौर से फोकस करेगें। उनकी बैठक के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a comment