उरई। खुले में शौंच से जिले को मुक्त कराने के अभियान को लेकर जानकी पैलेस में शुक्रवार को बड़ा सम्मेलन किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी पंचायत सचिव व प्रधान आमंत्रित किये गये थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर तक जिले के प्रत्येक निवासी के घर में शौचालय निर्माण की कमर कस ली जानी चाहिए। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इस कारण इसमें युद्ध स्तर पर जुटें किसी तरह की लापरवाही या कोताही क्षम्य नही होगी। इस दौरान सचिवों व प्रधानों ने कुछ व्यवहारिक कठिनाइयों के बारे में बताया। सीडीओ ने उनके समाधान के टिप्स दिये।

Leave a comment