जगम्मनपुर-उरई। हज के लिए रवाना हो रहे जायरीनों की सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति में फूलमालाओं से लादकर भावभीनी विदाई की गई।
हज के लिए गांव से शब्बीर अली और इब्राहीम को पत्नी सहित जाने की अनुमति मिली है। शब्बीर अली की धूमधाम से विदाई के लिए गांव के दर्जनों लोग और रिश्तेदार शुक्रवार को उनके मकान पर पहुंच गये और माल्यार्पण कर उन्हें धूमधाम से विदाई दी। साथ ही उनकी यात्रा की कामयाबी के लिए दुआ की।
उधर मो. इब्राहीम ने यात्रा के पहले लंगर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इब्राहीम को भी लोगों ने विदाई बतौर फूलमालाएं पहनाई। इस मौके पर भाजपा नेता विजय द्विवेदी, अरविंद मिश्रा, पुत्तन मिश्रा, गोलू द्विवेदी, प्रमोद भाईजी, सुरेश रावत, नंद किशोर सोनी, सत्येंद्र यादव भी प्रमुखता से मौजूद थे।






Leave a comment