रामपुरा-उरई। भाजपा की मंडल इकाई की बैठक 30 जुलाई को जगम्मनपुर रोड स्थित रामेश्वरम गेस्ट हाउस में मध्यान्ह 12 बजे से होगी।
यह जानकारी पार्टी के मंडल संयोजक विजय द्विवेदी और महामंत्री द्वय शिवकुमार सिंह गौर व बटेश्वर पाल ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मंडल कार्य समिति के सभी पदाधिकारी, सैक्टर संयोजक और मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले सभी पूर्व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।






Leave a comment