सिरसाकलार-उरई। जल संस्थान की लापरवाही की वजह से पेयजल इकाई में एक माह से चले आ रहे लीकेज की मरम्मत नही कराई गई है।
लीकेज इकाई परिसर के मैन गेट पर है। कर्मचारियों ने बताया कि लीकेज के चलते खंभा झुक चुका है जो खतरे का कारण साबित हो सकता है लेकिन विभाग से अभी तक उसे तोड़ने का आदेश नही मिला है।
महेश नारायण सिंह, हरीराम, मोहन, रामकुमार, रमेश आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि लीकेज के कारण बरसात का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है। उधर फिटर ज्ञानी पाल का कहना है कि लीकेज गहरा है और खंभे के नीचे है जिसे तोड़े बिना इसकी मरम्मत संभव नही है।

Leave a comment