कोंच। कस्बे में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली उठा लाई और दोनों के खिलाफ एक दूसरे की तहरीर पर क्रॉस एनसीआर दर्ज कर शांतिभंग की कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में ब्रजेश पुत्र हरीप्रकाश दुवे तथा अनुज पुत्र रमेशचंद्र राठौर के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद और हाथापाई हो गई। पुलिस दोनों को कोतवाली उठा लाई और कार्यवाही कर दी।
पत्नी की शिकायत पर पति को 151 में भेजा
आये दिन की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने कोतवाली में पति की शिकायत कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले की रहने बाली रूबी ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति राजेश धोबी आये दिन उसकी मारपीट करता रहता है। शुक्रवार को भी उसने बिला बजह उसके साथ हाथापाई कर दी। शिकायत पर पुलिस उसके पति को कोतवाली उठा लाई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एक अन्य मामले में तीन लोगों के विरुद्घ शांतिभंग की कार्यवाही की गई है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बसोव निवासी रामसेवक उर्फ आलू ने पड़ोस में रहने बाली महिला के साथ मारपीट कर दी जिसमें उसके विरुद्घ एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह ने शांतिभंग की कार्यवाही की है। तीसरा मामला कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर का है जिसमें दो व्यक्ति आपस में गाली गलौज कर रहे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों आनंद यादव पुत्र श्यामसुंदर तथा भवानी पुत्र मंगल यादव के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही की है।






Leave a comment