उरई। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी मेें एक अधेड़ को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत नाजुक होने के कारण कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम में मकसूद (50) वर्ष पुत्र मंसूर रविवार की रात अपने घर पर सो रहा था। तभी मालूम चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोग इकटठे हो गये और उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत बेहद जटिल होने के कारण हाथ खड़े कर दिये और उसे रेफर कर दिया। जिससे परिजन उसको कानपुर लेकर चले गये। सूचना मिलने पर आटा पुलिस रात में ही संदी पहुंच गई थी। सोमवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद नाथ तिवारी और सीओ कालपी सुबोध गौतम ने भी मौका मुआयना किया। लेकिन पुलिस ने अभी घटना का कारण बताने में असमर्थता व्यक्त की है। वैसे चर्चा यह है कि मकसूद के लड़के बाहर धंधा करते हैं जो चार-पांच दिन पहले ही घर लौटे थे। इस दौरान उनमें पैसे को लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।






Leave a comment