उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर दबंग ने छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करके भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में महिला का पति मजदूरी करने गया था। तभी गांव का दबंग सुरेंद्र उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के शोरगुल करने पर वह मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला बाद में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी जिससे उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment