जालौन-उरई। फोजी पड़ाव पर दुकानें रखवाकर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ प्रशासन ने सख्त निशाना साध लिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश पर उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने देवनगर चैराहे पर इसकी जांच की और अवैध रूप से बैठे दुकानदारोें को फौरन हट जाने का अल्टीमेटम दिया।
नगर में देवनगर चैराहे के पास फौजी पड़ाव की जमीन पर कुछ दंबग दुकाने लगवाकर 1 हजार रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक का हफ्ता दुकानदारों से वसूल कर रहे थे। कई वर्षों से चल रहे इस सिलसिले की शिकायत मोहल्ला गणेश जी निवासी संजय कुमार ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से की थी।
उनके निर्देश पर उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह और पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा, कोतवाली संजय गुप्ता के साथ भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी ने वहां दुकानदारों के बयान दर्ज किये। जिसमें उन्होंने किराया वसूल करने वालों के नाम गोपनीय रूप से बता दिये। प्रशासन ने दुकानदारों के अल्टीमेटम दिया कि वे सरकारी जमीन से अपना टीमटाम तत्काल हटा लें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ नाम संज्ञान में आये हैं जिनकी गोपनीय जांच कराई जा रही है। उन पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a comment