जालौन-उरई। पुलिस ने रात में गश्त के दौरान औरैया रोड पर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से नगदी सहित चोरी का सामान बरामद हुआ।
कोतवाल संजय गुप्ता, उप निरीक्षक शफीक अहमद और राहुल कुमार व पुलिस टीम के साथ रात में औरैया रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखे। पुलिस के रोकने पर जब वे भागने लगे तो पुलिस ने उनको दबोच लिया। पकड़े गये युवकों के नाम हिमांशु सेंगर पुत्र धर्मेंद्र निवासी गढ़गुवां थाना सिरसाकलार और रवि पुत्र परमानंद निवासी ग्राम निबहना बताये गये हैं। उनके कब्जे से चार मोबाइल, 20 हजार रुपये नगद, दो सोने की अंगूठी बरामद की गईं। बाद में उनकी निशानदेही पर एक तालाब से पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद की। कार्रवाई करके दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a comment