जालौन-उरई। कृषि सूचना तंत्र के तहत विकास खंड परिसर में कृषि मेला का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती की तकनीक के बारे में अवगत कराया।
ब्लाक प्रमुख तिलक जाटव तथा खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत की उपस्थिति में की गई इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा. राजीव कुमार सिंह ने उपज बढ़ाने के नुस्खे किसानों को बताये। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने खेतों की मृदा परीक्षण कराने के बाद ही उसके मुताबिक फसल बोने की तैयारी करें। तभी उन्हें बेहतर उपज मिल सकती है।
डा. रविंद्र राजपूत ने बताया कि किसान भाई अपना पंजीकरण करा लें तांकि उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। समय से फसल बीमा करायें। डा. राजकुमार ने किसान भाइयों से कहा कि मेले में आकर वे खेती की बारीकियों के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी लें। इससे उन्हें व्यापक तौर पर लाभान्वित होने का मौका मिलेगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र दूरबार, प्रेमकांत, बद्रीनारायण, श्याम सुंदर, मानवेंद्र सिंह आदि किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a comment