सिरसा कलार-उरई । बाबई विद्युत सब स्टेशन से जुड़े कई गांवों में पिछले चार दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दी लेकिन अभी तक सप्लाई चालू न होने से बारिश के मौसम में ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।
क्षेत्र के बाबई विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न आने के कारण जहां ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो रहा है वहीं बरसात के मौसम में अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण विभागीय अधिकारियों के पास भी गए फिर भी सप्लाई चालू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उधर जब इस बारे में अधिशाषी अभियंता जितेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लाइन ब्रेक डाउन पर है। लाइनमैनों को भेजकर फाल्ट देखा जा रहा है जिसके ठीक होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।






Leave a comment