जालौन-उरई । झमाझम बारिश से गांव के बाहर बने रपटा के दोनों ओर मिट्टी की कटान होने से यातायात बंद होने के कारण गांव के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कटान में मिट्टी भरवाए जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गधेला की प्रधान सुधा सिंह के नेतृत्व में गांव में संदीप सिंह, रमेश सिंह, अजय पाल सिंह, जसवंत सिंह आदि ने एसडीएम भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि भारी बारिश के चलते उनके गांव के बाहर बने रपटा के दोनों ओर तकरीबन 15-15 मीटर मिट्टी की कटान हो गई है। जिससे यातायात पूर्णरूप से बंद हो गया है। जिसके चलते गांव के लोगों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। एेसे में ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से जनहित में उक्त कटान में मिट्टी भरवाए जाने की मांग की है।






Leave a comment