कदौरा-उरई जब भी विकास की बात होती है तो गांव और शहर दोनों मे विकास के दावे किए जाते हैं। पर हकीकत यह है कि विकास की दौड़ में गांव हमेशा पीछे ही रह जाते हैं और शहरों में सुविधाओं का जाल बिछ जाता है। गांव अपनी धीमी गति के साथ ऊंघ रहे होते हैं। लेकिन कदौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत कुआँखेड़ा मे ग्राम प्रधान की मेहनत का ही नतीजा है जिससे गांवों के लोगों के चेहरे पर उम्मीद की नई रंगत देखने को मिली है ग्राम प्रधान ने गांव में विकास कार्य कराकर ग्रामीणों को काफी हद तक मूलभूत समस्याओं से छुटकारा दिलवाया है।

सरकार ग्रामीणों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है वहीं आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन ग्राम कुआँखेड़ा में प्रधान की मेहनत का ही नतीजा है कि जहां ग्रामीणों को मूलभूत समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा मिला है। जिसका नतीजा है कि ग्राम के मजरा दादूपुर मे खुले से शौच मुक्त कराने के लिए इज्जतघरों का कार्य प्रगति पर है जल्द ही ओडीएफ घोषित हो जाएगा।  ग्राम प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के पात्र व्यक्तियों को जिनके पास रहने के लिए छत नही थी कच्ची झोपड़ी डालकर बसर करते थे उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास भी उपलब्ध कराए गए हैं। बरसात मे आने वाले संकट से निपटने के लिए प्रधान ने पानी निकासी के लिए नाला व पुलिया का निर्माण कराया। वहीं गांव में सडक़ व नाली निर्माण का कार्य भी चल रहा है इसके साथ ही गांव में मरघट का निर्माण जल्द कराया जाएगा गाँव मे साफ सफाई को लेकर प्रधान लगातार प्रयासरत है जिससे संक्रामक रोगों का खतरा न हो। प्रधान रामऔतार साहू ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि गांव के व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए वह अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करते हैं। गांव में पेयजल व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था सचिव दयाशंकर वर्मा से मिले सहयोग की बदौलत वह ग्रामीणों की समस्याओं का काफी हद तक कम करने में सफल हुए हैं। उनका आगे भी प्रयास रहेगा कि गांव में जितना विकास कार्य कराया जा सकता है वह कराएंगे।

 

 

 

 

 

Leave a comment