उरई। एतिहासिक व धार्मिक स्थलों के बाहर हराभरा रखने के उद्देश्य से पालिका द्वारा वृहद वृक्षारोपण कराया जाएगा एवं पेड़ों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो इसको लेकर जालियां भी लगाई जाएंगी। उक्त बात पालिका के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने कही।

15 अगस्त से पहले नगर पालिका परिषद उरई द्वारा नगर के एतिहासिक व धार्मिक व अन्य स्थानों के बाहर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत वृहद वृक्षारोपण कराया जाएगा। पालिका का पूरे शहर में पंद्रह हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि लगभग पांच सौ गड्ढे खोदे जा चुके हैं जिनमें पेड़ लगाए जाएंगे। इस काम को पालिका के आरआई राकेश कुमार एवं अवर अभियंता सहित कई लोग पूरी तत्परता के साथ पूरा करेंगे।

Leave a comment