कोंच-उरई । तहसीलदार भूपाल सिंह ने मंगलवार को सभी लेखपालों को कड़ी हिदायत दी कि बारिश में गिरे घरों और मकानों की रिपोर्ट स्वत: ही तहसील के अधिकारियों को दें, इसके लिये किसी आदेश निर्देश की जरूरत नहीं है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि इसकी शिकायत किसी और माध्यम से उच्चाधिकारियों को मिलती है तो संबंधित लेखपाल नपेंगे।

तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपालों की बैठक की अध्यक्षता करते हुये तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा में होने बाली क्षति को लेकर शासन बेहद गंभीर है। बाढ और बारिश में तहसील क्षेत्र में घर मकान गिर रहे हैं जिसमें लेखपालों को स्वत: संज्ञान लेकर सर्वे करना है और उसकी रिपोर्ट तहसील में अधिकारियों को देनी है ताकि पीडि़तों को त्वरित राहत मुहैया कराई जा सके। इस काम के लिये अधिकारियों के निर्देशों की कोई आवश्यकता नहीं है। नायब तहसीलदार राकेश राजपूत ने कहा कि वृक्षारोपण को लेकर शासन ने जो लक्ष्य और निर्देश दिये हैं उस काम को जल्दी ही पूरा करें। नई खतौनियों को बनाने के काम में भी तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिये। इस दौरान आरके अशोक, लेखपाल प्रेमनारायण मिश्रा, नरेन्द्रसिंह, सुरेन्द्रसिंह, प्रेमकिशोर मुखिया, बशिष्ठ त्रिपाठी, सुरेश खरे, अंकिता, राजेन्द्र वर्मा, विकास आदि मौजूद रहे।

Leave a comment