• रजिस्ट्री कराने में दलाल से विक्रेता को देने के लिये लिये थे पैसे

कोंच-उरई । रजिस्ट्री करने गये एक व्यक्ति को उस समय भारी चपत लग गई जब दलाल से विक्रेता को देने के लिये पैसे लेकर एक व्यक्ति वहां से रफूचक्कर हो गया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। दिलचस्प यह है कि यह बाकया सब रजिस्ट्रार की आंखों के सामने हुआ।

कल सोमवार को शाम लगभग तीन बजे रजिस्ट्री ऑफिस में दिनदहाड़े सब रजिस्ट्रार के सामने ही ठगी की घटना घट गई जिसमें विक्रेता को तीन लाख नब्बे हजार का चूना लग गया। घटना के मुताबिक रामस्वरूप त्रिपाठी व डॉ. दिनेश उदैनिया निवासीगण मोहल्ला गांधीनगर कोंच एक रजिस्ट्री पुष्पेन्द्र कुशवाहा के पक्ष में करने गये थे जिसमें यासीन मोहम्मद और प्रमोद कुशवाहा दलाल के बीच सौदा हुआ था साथ ही यासीन के पिता शहादतअली के नाम एक मुहायदा रामस्वरूप त्रिपाठी और दिनेश उदैनिया ने लिख रखा था जिसे खारिज होना था। दोनों रजिस्ट्री दस्तावेज डीड राइटर धर्मेन्द्र गोस्वामी और मधु द्वारा लिखे गये थे और एक साथ ही सब रजिस्ट्रार के समक्ष पेश हुये थे। पहली रजिस्ट्री रामस्वरूप त्रिपाठी को करनी थी जिसका पैसा उन्होंने मांगा तो उन्होंने कहा कि वह डॉ. दिनेश उदैनिया को दे रहे हैं, आप हस्ताक्षर करें, इसके बाद मुहायदा कटवाते हैं। इसी बीच दलाल प्रमोद कुशवाहा से शहादत और यासीन ने यह कह कर कि दिनेश को देने हैं, तीन लाख नब्बे हजार लिये और वहां से रफूचक्कर हो गये। यह देख कर वहां सब लोग सन्न रह गये कि भीड़भाड़ के बीच वे दोनों सब रजिस्ट्रार के सामने से ही पैसा ले भागे। बहरहाल, तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।

 

 

Leave a comment