कोंच-उरई । ग्राम डाढी में दो पक्षों के बीच हुये विवाद और मारपीट के एक मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ क्रॉस एनसीआर दर्ज की है। इस मामले में दोनों पक्षों की दो महिलायें भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डाढी में बीती शाम किसी बात को लेकर दो पक्ष भिड़ गये जिनके बीच गाली गलौज और हाथापाई हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली उठा लाई। एक पक्ष से पिंकी पत्नी कलू की तहरीर पर तीन लोगों हिम्मतराम पुत्र मोहनलाल, संजीव पुत्र हिम्मतराम, लीला पत्नी हिम्मतराम तथा दूसरे पक्ष की लीला पत्नी हिम्मतराम की तहरीर पर चार लोगों कलू पुत्र भगवानदास, लला पुत्र टेनी, भइयन पुत्र टेनी तथा पिंकी पत्नी कलू के खिलाफ क्रॉस एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की पकड़ में आये पांच लोगों जिनमें दो महिलायें भी शामिल हैं, के विरुद्घ शांतिभंग की भी कार्यवाही की गई है।

 

Leave a comment