कोंच-उरई । एक महिला ने बीती रात यूपी 100 को फोन पर सूचना दी कि दो लोग उसके घर में घुस आये और उसके साथ छेड़खानी कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को कोतवाली उठा लाई और शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने छेड़खानी की बात से इंकार किया है।

जानकारी के अनुसार बीती राम एक गांव की निवासी महिला ने यूपी 100 को फोन पर सूचना दी जिस पर 1597 नंबर की गाड़ी उसे अटेंड करने मौके पर पहुंची और बताये गये आरोपियों कल्लू पुत्र रामप्रकाश तथा शंकर पुत्र सीताराम निवासीगण ग्राम पनयारा को कोतवाली उठा लाई। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान किया है। कोतवाली पुलिस छेड़खानी की बात से इंकार कर रही है।

Leave a comment