उरई। समूचे उत्तर प्रदेश में समाजसेवी प्रयासों के साथ गत कुछ वर्ष से अपने सांगठनिक कौशल की धाक जमाने में कामयाब विकास बाबा को भारतीय जनता पार्टी की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा में अहम जिम्मेदारी से नवाजा गया है।
खासतौर से बुंदेलखंड के युवाओं के बीच आईकान बन चुके विकास बाबा को गत दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपनी टीम की घोषणा के दौरान प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा। इस खबर के बाद जनपद के युवाओं में धूम मच गई। गौरतलब है कि प्रदेश की राजधानी को अपना कार्यक्षेत्र बना चुके विकास बाबा मूल रूप से उरई के ही रहने वाले हैं।
विकास बाबा के समर्थक उनकी प्रदेश स्तर पर बड़े पद पर नियुक्ति की घोषणा से खुशी से झूम रहे हैं। उधर विकास बाबा ने बुधवार को टीम युवा मोर्चा के कप्तान सुभाष यदुवंश से लखनऊ में सौजन्य भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ उस जिम्मेदारी का निभाने का प्रयास करेगें जो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई है। उन्होंने जालौन जनपद के युवाओं से खासतौर से उनका पूरा सहयोग करने की अपील की। उधर जालौन जनपद में अब प्रदेश मंत्री के रूप में विकास बाबा के पहुंचने का बेसब्र इंतजार उनके समर्थक कर रहे हैं। तांकि उनके एतिहासिक स्वागत का अपना मंसूबा वे पूरा कर सकें।






Leave a comment