
उरई,। जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र के संदी गाँव मे मंगलवार को देर रात हुई सनसनीखेज घटना में अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए । इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया । पुलिस अधीक्षक के अलावा रेंज डी आई जी भी झांसी से आ कर मौके पर पहुँचे । अभी तक गोलीबारी करने वाले शख्स का पता नहीं चला है । पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है ।
मरने वालों में आजाद और जयदेवी शामिल हैं । भूरे ,बाला और जीशान को भी गोली लगी है जिन्हे हालत संगीन होने के कारण जिला अस्पताल से उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है । जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह संदी पहुँचे । उन्होने कई लोगों से गहन पूंछताछ की लेकिन गोली चलाने वाले का कोई सुराग नहीं मिला । बाद में झांसी परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुभाष बघेल भी छानबीन के लिए मौके पर पहुँचे ।






Leave a comment