उरई। बरसात में जालौन ब्लाक के अंतर्गत भदवां-जीपुरा मार्ग की सड़क की हालत ने योगी सरकार के गडढा मुक्त अभियान की कलई खोलकर रख दी है।
दरअसल उक्त अभियान में केवल कागजी काम हुआ था जिसकी वजह से कोई सड़क बरसात के पहले कहर को ही नही झेल पाई है। मड़ोरी, भदवां और जीपुरा को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली उक्त सड़क की बदहाली इसकी गवाह है।
सड़क पर लंबे-चैड़े गडढों में तालाब की तरह पानी भरा हुआ है। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। लोगों को इसके कारण भीषण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नतीजतन प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी कोसा जा रहा है।






Leave a comment