उरई। डकोर थाना अंतर्गत राठ से आ रही निजी बस के बारिश के चलते पलट जाने की वजह से आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई जिनमें तीन की हालत गंभीर है। नतीजन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को दोपहर में निजी बस नंबर एमपी 40 एफ 0106 राठ से उरई आते समय तेज रफ्तार में मुहाना के पास पलट गई। जिससे बस में बैठीं 8 सवारियां घायल हो गईं। इनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में लाया गया। अन्य को मामूली चोट होने के कारण स्थानीय अस्पताल में ही उपचार दिया जा रहा है लेकिन तीन महिलाओं शालिनी पत्नी सुनील श्रीवास्तव निवासी पाण्डेय नगर हनुमान चबूतरा के पास, राजेंद्र नगर उरई, चंद्रकांति पत्नी निर्मल कुमार वर्मा निवासी गांधी नगर जनपद हमीरपुर और दिव्या ज्योति चैधरी पत्नी अमित कुमार निवासी सुशील नगर आफीसर कालोनी उरई को हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया। उनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।






Leave a comment