उरई। कदौरा थाने के हरचंदपुर गांव में मंगलवार की रात शौंच से लौट रही दलित महिला को गांव के एक दबंग ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की चेष्टा की। कुछ लोगों के मौके पर आ जाने से वह अपने इरादे में कामयाब नही हो पाया। बाद में महिला ने पति के साथ थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी तो आरोपी से सांठगांठ हो जाने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उससे समझौता लिखा लिया और उल्टा उसके पति को बंद कर दिया।
इस प्रकरण को लेकर बुधवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पहुंचे लेकिन संदी कांड की वजह से उनकी मुलाकात नही हो सकी। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी के नाम संबाधित शिकायती पत्र सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम को सौंपा जिन्होंने सीओ जालौन को जांच के आदेश जारी कर दिये हैं।

Leave a comment