उरई। कोंच के टैंपों-टैक्सी वालों ने बुधवार को ठेकेदार की नाजायज वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस पर रोक लगाने और उनका उत्पीड़न खत्म कराने की मांग की।
सिटी मजिस्ट्रेट पूनम निगम को सौंपे गये ज्ञापन में टैंपो-टैक्सी चालकों ने बताया कि कोंच में नगर पालिका ने तीन सौ रुपये सालाना फीस उनके लिए तय की है। जबकि ठेकेदार 300 रुपये महीने मांगता है और इसके लिए गुण्डागर्दी की दम पर जोर दिखाता है। उन्होंने इस ज्यादती को रोकने और ठेका निरस्त करने की मांग की।
टैंपो-टैक्सी चालकों का नेतृत्व कुलदीप सिंह गौर, नफीस आलम व मतलूब चंदेल ने किया। अनिल पाठक, शरीफुल हसन, आजाद अहमद, मुन्ना राठौर, रहीस राईन, गुल्लन, अजहर अली, रहीस अहमद, लालजी राठौर आदि शामिल थे।

Leave a comment