उरई। जालौन-भिंड रोड पर बंगरा में सड़क किनारे पानी से भरे खेतों में पांच फुट लंबे मगरमच्छ के निकल आने से खलबली मच गयी। लोग इसके कारण दहशत में आ गये।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत गहराई तक भरे भी नही हैं। मगरमच्छ देखने के लिए सड़क पर भीड़ तो उमड़ी लेकिन लोग सहमे रहे। कुछ जानकारों ने मगरमच्छ के होने की सूचना वन विभाग को भी की। तांकि उसे सुरक्षित पकड़ कर कहीं नदी में छुड़वाया जा सके। समाचार लिखे जाने तक मगरमच्छ के कारण गांव में अफरा-तफरी मची हुई थी।






Leave a comment