उरई। भाजपा नेता के किशोर बेटे ने घर में कहासुनी होने के बाद फांसी पर झूलने की कोशिश की हालांकि परिजनों की समय पर निगाह पड़ गई। जिससे उसे नीचे उतारकर फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। तत्काल उपचार मिल जाने से उसकी जान बच गई।
गोहन थाने के कुरसेड़ा गांव में भाजपा के माधौगढ़ मंडल के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह के पुत्र अंशू सिंह ने परिजनों की किसी टोकाटाकी से खिन्न होकर घर के अंदर कमरे में फंासी लगा ली। इसी बीच परिवार के किसी सदस्य की निगाह उस पर पड़ गई जिससे खलबली मच गई। आनन-फानन उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a comment