उरई। माधौगढ़ थाने के अंडाई ग्राम में शुक्रवार को एक युवक की मौत बिजली का करंट लग जाने से हो गई।
बताया जाता है कि उक्त ग्राम में सर्वेश (26वर्ष) पुत्र नेकसे घर में बिजली का लाइन ठीक कर रहा था। तभी करंट के कारण वह चिपक गया। परिजनों ने जब तक उसे छुड़ाया तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने पर डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Leave a comment