उरई। जालौन में पुलिस ने एक बड़े सटटा कारोबारी को पकड़ा जिसके पास से लगभग 10 हजार रुपये की रकम जब्त कर ली गई।
जालौन नगर में सटटा के अवैध कारोबार का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस छिटपुट गिरफ्तारियां करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। लेकिन गुरुवार की शाम पहली बार पुलिस ने एक बड़े मगरमच्छ पर हाथ डाला। मोहल्ले खंडेराव में सटीक सूचना पर पुलिस ने सटटा माफिया मोहित और उसके साथी कुलदीप श्रीवास्तव, काशीनाथ व विनोद वर्मा को पकड़ लिया जिनसे तलाशी में सटटा की पर्चियों के अलावा 9990 रुपये भी जब्त किये गये।






Leave a comment