उरई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मोहल्ला उमरारखेरा में संचालित हो रही अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ ली। शुक्रवार को थाना आटा क्षेत्र में हुए दोहरे हत्या कांड के आरोपी पकड़े गये थे। जिनके कब्जे से तमंचे मिले थे। उनसे पूंछतांछ के दौरान पुलिस को इस असलहा फैक्ट्री का सुराग मिला और वहां दबिश दे दी गई।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का संचालन अशोक अहिरवार द्वारा किया जा रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से 12 बोर का एक तमंचा, एक अधबना 12 बोर का तमंचा, एक 315 बोर का अधबना तमंचा, असलहे बनाने के उपकरण और पुर्जे जब्त किये गये। कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी बृजनेश कुमार यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी मतीन खां और आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में रेलवे लाइन के पास चोरी की योजना बनाते हुए तीन लोग शुक्रवार को देर रात दबोच लिए गये। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शाहरूख खान निवासी मोहल्ला तुफैलपुरवा इंदिरा नगर, शैलेंद्र पाल निवासी मोहल्ला गांधी नगर और हेमंत कुशवाहा निवासी ग्राम मौखरी शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा व दो छुरी जब्त की गईं।






Leave a comment