उरई। नेशनल हाइवे पर शनिवार को भैंस सामने आ जाने से बाइक सवार टकरा गया। जिसके कारण चालक और उसकी पुत्री सहित तीन लोग घायल हो गये।
एट थाना क्षेत्र में यह हादसा पिण्डारी के पास हुआ जब रामनगर निवासी कैलाश बाबू अपनी पुत्री कोमल को लेकर बाइक से झांसी जा रहे थे। उनके साथ इंदिरा नगर निवासी रोहित कुमार भी थे। पिण्डारी के पास अचानक सामने एक भैंस आ गई जिससे टकराकर बाइक पास की खंती में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची हाइवे एंबुलेंस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

Leave a comment