सिरसाकलार-उरई। शनिवार को समाधान दिवस पर थाना परिसर में तहसीलदार जालौन जितेंद्र पाल सिंह ने फरियादियों की सुनवाई की। इस दौरान उनके सामने चार शिकायतें दर्ज हुईं।
दो प्रार्थना पत्र टिकरी और लहार कनार गांव के थे जिनका उन्होंने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। इसके अलावा सिरसाकलार और ऊद गांव से आये एक-एक प्रार्थना पत्र जांच के लिए संदर्भित कर दिये गये।
कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष फुंदीलाल, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह और जागेश्वर व कानूनगो सिरसा तथा सभी हलकों के लेखपाल मौजूद थे।






Leave a comment